Advertisement

नाली के विवाद में पड़ोसियों ने बुजुर्ग की पीट कर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी आरोपी फरार।

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा में नाली खोदने के विवाद में दो पड़ोसियों में मारपीट हो गई इस दौरान पड़ोसी युवाओं ने एक बुजुर्ग की जमकर पिटाई करने के बाद सिर पर पत्थर से हमला कर दिया।जिसके चलते अस्पताल ले जाते वक्त बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत हो जाने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वही मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

आपको बताते चलें कि पूरा मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के गडरियन पुरवा इलाके का है। जहां रहने वाले रामपाल अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले बीनू पाल,भरत पाल, बैजनाथ पाल,दिनेश पाल और बृजेश पाल का घर है। गली में नाली का सरकारी निर्माण कार्य हो रहा था। जिसमें रामपाल और बीनू पाल की नाली खोदने और चबूतरा तोड़ने में बहस होने लगी। मगर इसी दौरान दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गई। पीड़ित परिवार के मुताबिक देखते ही देखते बीनू पाल के पूरे परिवार ने मिलकर रामपाल पर हमला बोल दिया और बुजुर्ग की जमकर लात घुसो और पत्थर से सिर पर हमला कर दिया।जिसके चलते बुजुर्ग जमीन पर मदहोश होकर गिर पड़े।जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने पास के निजी अस्पताल ले बुजुर्ग को जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने कार्डियोलॉजी के लिए रेफर कर दिया।जहाँ रास्ते मे ही बुजुर्ग की मौत हो गई।मगर इसी दौरान मारपीट करने वाले सभी आरोपी मौके से भाग खड़े हुए।मृतक की बेटियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है।घटना पर एसीपी गोविंद नगर विकास पाण्डेय ने बताया है पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है।मामले की जांच की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh