Advertisement

पूर्व महिला आईपीएस किरण बेदी ने कानपुर जिला कारागार का किया निरीक्षण

शहर पहुंची पुदुचेरी की पूर्व उप राज्यपाल और देश की पहली पूर्व महिला आईपीएस किरण बेदी ने आज कानपुर जिला कारागार का निरीक्षण किया निरीक्षण का मकसद फिक्की फ्लो संस्था के साथ जेल के अंदर कैदियों के लिए डेवलपमेंट का कार्य कराना… आपको बता दें की किरण बेदी इन विजन फाउंडेशन से भी जुड़कर लंबे समय से कार्य कर रही हैं
किरण बेदी ने बताया कि इन विजन फाउंडेशन और फिक्की फ्लो संस्था दोनों मिलकर कानपुर जेल मैं बंद कैदियों को प्रशिक्षित और शिक्षित करने के लिए कई तरह के कार्य करेंगे जैसे जेल के अंदर कैदियों को कंप्यूटर सिखाना लाइब्रेरी बनवाई जाएगी साथ ही रोजाना योगा के भी कार्यक्रम किए जाएंगे हमारा सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर रहेगा जिससे युवा शिक्षित होकर जेल से बाहर निकले और दोबारा जेल के अंदर आना पड़े इस तरह के काम ना करें.

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh