Advertisement

आंखें हैं अनमोल, गर्मियों में इस तरह रखें इनका ख्‍याल

कानपुर। दरअसल आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सों में से एक हैं जो काफी नाजुक होतीं हैं. इनकी अगर सही देखभाल ना की जाए तो हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कनिका हॉस्पिटल के वरिष्ठ आईज स्पेसलिस्ट डॉ शरद बाजपेयी ने बताया कि गर्मी की तपिश जारी है। ऐसे में तेज धूप में निकलना किसी सजा से कम नहीं लगता। जिससे आंखों में जलन, खुजली, दर्द, दूर का न दिखना जैसी समस्‍याएं आम बात हो गई है। मेडलाइनप्‍लस के अनुसार, दरअसल आंखें हमारे शरीर की सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सों में से एक हैं जो काफी नाजुक होतीं हैं। इनका अगर सही देखभाल ना किया जाए तो हमें कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं कि आखिर हम अपनी आंखों का किस तरह केयर कर सकते हैं। अपने भोजन में ढेर सारे फलों और सब्जियों को शामिल करें। खासतौर पर डार्क येल्‍लो और हरी पत्‍तेदार सब्जियां आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है। अपने भोजन में ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरी फिश यानी सैल्‍मन, टूना आदि को शामिल करें. इसके अलावा अखरोट आदि ड्राई फ्रूट्स भी आंखों के लिए काफी फायदेमंद हैं। तेज धूप आंखों के लिए बहुत हानिकारक होता है. सन एक्‍सपोजर की वजह से हीं आंखों में कैटरेक्‍ट यानी मोतियाबिंद होता है. अगर आप धूप में सनग्‍लास का प्रयोग करते हैं तो यूवी ए और यूवी बी रेडिएशन से आंखों को 99 प्रतिशत बचा पाते हैं। आंखों की कई समस्‍याएं फैमिली हिस्‍ट्री से आती है. ऐसे में अपने डॉक्‍टर से इस विषय पर डिस्‍कस करें और पहले से किन चीजों में एहतियात बरतनी चाहिए ये जान लें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh