Advertisement

सावधानी हटी दुर्घटना घटी

कानपुर महानगर
22/04/22

सावधानी हटी दुर्घटना घटी, किसी भी बिजली की लाइन वह ट्रांसफार्मर के अगर आप बगल से
गुजर रहे हैं तो बहुत सावधानी पूर्वक निकले, यह न्यूज़ आपके लिए देखना बेहद जरूरी है,,,

आज ऐसी ही एक घटना भौती के संजय नगर के रहने वाले उत्तम जो कि गरीब परिवार के हैं रोज का खाना कमाना है अपने बच्चों के लिए घर से निकले राशन लेने के लिए,
रास्ते में ही एक ट्रांसफार्मर पड़ता है जोकि P S I T भौती के लिए लाइन जाती है अपने लिए प्राइवेट ट्रांसफार्मर लगवा रखा है
इसी ट्रांसफार्मर के रास्ते से घर का राशन ले जाते वक्त उत्तम कुमार घर जा रहे थे अचानक तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फट पड़ा और उसका खोलता गर्म तेल पूरा का पूरा उत्तम के ऊपर आ गया जिससे वह पूरी तरह जल गया शरीर की खाल मास टुकड़े बनकर जमीन पर गिरने लगे और वह जमीन पर गिर कर तड़प कर जोर जोर से चिल्लाने लगा चिल्ला चिल्लाहट और धमाके की आवाज सुनकर सभी लोग दौड़ पड़े आनन-फानन में उर्सला हॉस्पिटल इमरजेंसी में ले गए, और वहां नया ट्रांसफार्मर भी लगा दिया गया, घायल के ठीक होने से पहले ट्रांसफार्मर ठीक होने की बजाय नया लगा दिया गया,
आपको बताते चलें कि या घटना करीब सुबह 10:00 से 11:00 के बीच किए फिर रात में ही जैसे ही जानकारी हुई तो हमारे UPTV7 NEWS चैनल के संवाददाता भूपेंद्र सिंह रात में ही उर्सला इमरजेंसी पहुंचे वहां जाकर घायल व उसकी पत्नी परिजनों से बात की और पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की काफी रात होने के कारण डॉक्टरों से मिलना नहीं हो पाया रात की ड्यूटी में वार्ड की नर्स व नाइट इंचार्ज से बात हुई,
अब देखना यह है कि इस परिवार की मदद कैसे होगी जब घर का मुखिया ही घायल अवस्था में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है तो इनके परिवार का पालन पोषण कौन करेगा कहां से अपनी दवाई के लिए अपने घर चलाने के लिए क्या करेंगे कौन इनकी मदद के लिए आगे आएगा

UPTV7 NEWS
संवाददाता
भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh