Advertisement

चाइल्ड ट्रैफकिंग रोकने एवं घर से पलायन हुए बच्चों को मुसीबत से बचाने हेतु रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक रेलवे स्टाफ व जीआरपी अनवरगंज की हुई संयुक्त रुप से बैठक

 

कानपुर नगर चाइल्ड ट्रेकिंग रोकने एवं घर से पलायन हुए बच्चों को मुसीबत से बचाने हेतु आज रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर व बाल सेवी संस्था सुभाष चिल्ड्रन सोसायटी कानपुर नगर व अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक अनवरगंज रेलवे स्टाफ व जीआरपी अनवरगंज की संयुक्त रुप से बैठक अनवरगंज अधीक्षक कार्यालय में संपन्न हुई
बैठक का आरंभ रेलवे चाइल्ड लाइन कानपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा अनवरगंज स्टेशन अधीक्षक माननीय आरएनपी त्रिवेदी जी का स्वागत करके एवं सभी के समक्ष रेलवे चाइल्ड लाइन की गतिविधियों को रखकर किया गया
बैठक के दौरान रेलवे चाइल्डलाइन निदेशक कमल कांत तिवारी जी ने बताया कि अभी भी बच्चों का घर से बिना बताए पलायन का सिलसिला थम नहीं रहा है प्रतिदिन रेलवे चाइल्ड लाइन के संपर्क में दो से तीन बच्चे आ रहे हैं रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर इन बच्चों को बचाने हेतु 24 घंटे तत्पर है
इसी दौरान अनवरगंज रेलवे स्टेशन अधीक्षक आर एन पी त्रिवेदी जी ने बताया कि बच्चों का घर से पलायन का सबसे मुख्य कारण इंटरनेट है बच्चे मोबाइल के माध्यम से कुछ अनैतिक चीजें देखते हैं सुनते हैं। और उसका अनुसरण करके ही बच्चे गलत रास्ता अपनाते हैं। और यह जब होता है जब पैरंट्स अपने बच्चों को समय नहीं देते हैं उनसे बात नहीं करते हैं अगर रेलवे चाइल्ड के संपर्क में कोई बच्चा आए तो बच्चों के साथ-साथ परिजनों की भी काउंसलिंग की जाए। जिससे वह बच्चों पर ध्यान दें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें। और बताया कि रेलवे का समस्त स्टाफ बच्चों की मदद के लिए रेलवे चाइल्डलाइन कानपुर की हर संभव मदद करेगा साथ ही बच्चों की ट्रैकिंग को हम सबको रोकने हेतु मिलकर प्रयास करना होगा इसमें हमको आरपीएफ जीआरपी का सहयोग भी मिलेगा जिससे हम ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर सकेंगे बच्चों को बचा सकेंगे
बैठक के दौरान चाइल्ड ट्रैफकिंग रोकने हेतु योजना बनाई गई ताकि यह योजना लागू करके हम अधिक से अधिक बच्चों की मदद कर सके संयुक्त रूप से चर्चा की गई
बैठक के दौरान रेलवे चाइल्डलाइन समन्वयक गौरव सचान ने बताया कि रेलवे चाइल्ड लाइन के समस्त स्टाफ के साथ रात और दिन आउटरीच की जाती है और संपर्क में आने वाले बच्चों की तुरंत मदद की जाती है और बच्चों को बाल कल्याण न्याय पीठ के आदेश अनुसार ही बच्चों को सही सलामत परिजनों के सुपुर्द किया जाता है साथ ही सभी से अपील की गई कि अगर किसी को कोई भी मुसीबत में फंसा हुआ अपने घर से भागा हुआ किसी के द्वारा सताया हुआ बीमार अनाथ बाल मजदूर अकेला बच्चा मिले तो उसकी मदद के लिए चाइल्डलाइन के निशुल्क नंबर 1098 पर सूचना दें ताकि बच्चे की समय रहते त्वरित रूप से मदद की जा सके

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh