आज यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन की आम सभा ट्रांसपोर्ट भवन मे आयोजित हुई प्रदेश अध्यक्ष श्री विमल कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संस्था भवन में संस्था की जनरल बॉडी (आम सभा) सम्पन्न हुई। जिसका संचालन प्रदेश महामंत्री श्री मनीष कटारिया जी द्वारा किया गया। जिसमें पिछली मीटिंग दिनांक 31.08.2019 की कार्यवाही पढ़कर सुनाया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया तत्पश्चात महामंत्री द्वारा वर्ष 2018-19 एवं 2020-21 की रिपोर्ट व आय-व्यय का ब्यौरा संस्था के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया साथ ही महामंत्री द्वारा परिवहन व्यवसाईयों की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुये बताया गया कि आज के समय परिवहन व्यवसायं करना कठिन हो गया है, जिसके लिये भविष्य में परिवहन का कार्य करने के लिये नयी रणनिति से कार्य करने होंगे तत्पश्चात उपस्थित सदस्यों द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु विस्तृत चर्चा की गयी कार्यकारिणी चुनाव 2022 की तिथि पर चर्चा करते हुये दिनांक 26 जून 2022 निश्चित की गयी साथ ही श्री इन्द्र पाल सिंह को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया। जिसको उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पास किया गया आम सभा में मुख्य रूप प्रदेश अध्यक्ष विमल कुमार शुक्ला, प्रदेश महामंत्री मनीष कटारिया, के०सी० शर्मा, अजय कपूर, गुलशन कुमार यादवेन्द्र प्रताप सिंह, ए०बी० त्रिपाठी, अरूण वाधवा, आशू गांधी, गुलशन छाबड़ा, राजेन्दर सिंह सेठी, यतीश सिंह, मंगल सिंह, अभिषेक यादव, हिमाँशु गुप्ता, कवल गांधी, आनन्द अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, श्याग शुक्ला, लवी गांधी, माधव भल्ला, श्याम गर्ग के अलावा लगभग 400 परिवहन व्यवसायी उपस्थित थे।
यूपी मोटर्स ट्रांसपोर्ट्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक ट्रांसपोर्ट भवन मे


















