कानपुर, रविवार। “तिलक जंजू राखा प्रभ ताका , कीनो बड्डो क्लूं मही साका।। साजन हेत इति जिनी करि , सीस दिया पर सी न उचरी।।” शब्द गायन कर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब चौक के हजूरी रागी भाई नरिंदर सिंह ने आज श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित गुरुद्वारा चौक में नवम् पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी व पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के पावन प्रकाश पर्व आयोजित विशेष दिवान में उपस्थित संगत को निहाल किया, प्रातः काल साध संगत सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के ज्ञानी मदन सिंह द्वारा सुखमनी साहिब के पाठ के साथ दिवान की आरम्भता हुई, भाई कुलदीप सिंह राजा ने “जपियो जिन अर्जन देव गुरु,फिर संकट जोनि गर्भ न आयो” का सस्वर गायन किया, भाई भूपिंदर सिंह गुरदासपुरी ने ” तेरा भाणा मीठा लागे, हरनाम पदार्थ नानक मांगे” का शब्द गायन कर संगत को निहाल किया। गुरु तेग बहादुर जी ने कश्मीरी पंडितों की करुण पुकार पर तत्कालीन मुगल बादशाह औरंगजेब द्वारा जबरन धर्म परिवर्तन को न स्वीकारते हुए तिलक और जनेऊ की रक्षा की खातिर दिल्ली के चांदनी चौक में अपना शीश बलिदान कर दिया अपने इसी अमर बलिदान के लिए “हिन्द की चादर” कहलाए, गुरु तेग बहादुर जी के लिए पंडित महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी ने सच ही कहा था वह हिंदू नहीं जो प्रात उठकर गुरु तेग बहादुर साहिब जी का स्मरण ना करें एवं गुरु तेग बहादुर जी की जय ना बोले”” ।।
गुरु तेग बहादुर जी के व पंचम पातशाह गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा चौक में पालीवाल डायग्नोस्टिक सेंटर व लाल पाथ लैब के सेंटर का शुभ आरंभ किया गया, इस लैब सेंटर में सभी प्रकार के टेस्ट रियायती दरों पर उपलब्ध होंगे घर से टेस्ट कराने की सुविधा भी होगी इस लैब का उद्धघाटन कानपुर के वरिष्ठ डॉ. गुरदीप सिंह व पालीवाल लैब के सी.ई.ओ. डा. उमेश पालीवाल ने किया, इस अवसर पर पालीवाल डायग्नोस्टिक सेंटर की टेस्टिंग टीम भी उपस्थित थी दोनों ही डॉक्टर्स का सम्मान सांसद सत्यदेव पचौरी , उद्योगपति मालिक विजय कपूर , गुरविंदर सिंह छाबड़ा ,अल्पसंखयक आयोग के पूर्व सदस्य स. सुखविंदर सिंह भल्ला लाडी, श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स. हरविंदर सिंह लार्ड ने किया। इस अवसर पर सांसद श्री सत्यदेव पचौरी व मलिक विजय कपूर को गुरु घर का सम्मान सिरोपा बक्शीश किया गया। लैब सेंटर सेन्टर को क्रियान्वित करवाने में गगन ढींगरा व पुनीत चावला के प्रयासों की भी सराहना की गई।
इस अवसर पर स. मोहन सिंह झास, ज्ञानी मदन सिंह, डा. टी. एस. कालरा, शशी धर, राजिंदर सिंह नीटा, अतुल गुप्ता, स. सुरिंदर सिंह छिन्दा, पार्षद अमनदीप सिंह गंभीर, मनमीत सिंह राजू , तरलोचन सिंह नारंग, जयदीप सिंह राजा, अमरजीत सिंह मारवाह, उजागर सिंह ग्रोवर, अमरजीत सिंह ,शमशेर सिंह सोनी, दविंदरपाल सिंह अरोड़ा, रिंकू गंभीर, अमरजीत सिंह लक्की ,अजीत सिंह ,छाबड़ा, नीतू सिंह , कवलजीत सिंह मानू धनराज पाहुजा ,सुरिन्दर सिंह चावला , चरण जीत सिंह बंटी ,सुरिन्दर पाल सिंह आदि उपस्थित थे।


















