कानपुर नगर – सोमवार को जिलाधिकारी कानपुर नगर को प्रार्थना पत्र देते हुए प्रकाश निषाद निवासी रामपुर कटरी गंगा बैराज थाना नवाबगंज में अपने प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी महोदय से निवेदन किया कि उनकी नाबालिग पुत्री महक निषाद उम्र 17 वर्ष दिनांक 18-4-22 को रात्रि लगभग 2:00 बजे धनुऊपुरवा निवासी रवि पुत्र सुंदर व उनके मित्र करण पवन जीतू सोनू दीपक आदि ने महक निषाद को उसके घर से बहला कर उसे भगा ले गए तथा पुत्री को समझा-बुझाकर घर में रखा लगभग 4 लाख रूपया व जेवर भी साथ ले गए पीड़ित प्रकाश निषाद ने बताया कि उन्होंने इस घटना की सूचना स्थानीय थाना नवाबगंज में लिखित रूप से की उसके उपरांत उन्होंने संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध को भी लिखित सूचना दी तथा पुलिस के अन्य अधिकारियों को भी लिखित सूचना दी लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद आज उन्होंने जिलाधिकारी कानपुर नगर को भी लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को सही सलामत वापस लाने के लिए अर्जी लगाई है उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में अपराधी प्रवृत्ति के रवि पवन जीतू सोनू आदि लोगों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की भी मांग की है
संवाददाता सुमित कुमार


















