Advertisement

उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने किन्नर समाज के उत्थान के लिए विकास भवन में बैठक की

उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती आज कानपुर आई और किन्नर समाज के उत्थान के लिए विकास भवन में एक विशेष बैठक की। बैठक से पूर्व उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती में सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए अफसरों द्वारा कोई तवज्जो न दिए जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया और साफ शब्दों में कहा की स्वाभिमान व सम्मान के साथ किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। और जो अफसर इसकी अनदेखी करेंगे उनकी शिकायत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी। साथ ही अगर हमारे समाज को प्रशासनिक अफसर अनदेखा करेंगे तो मैं किन्नर कल्याण बोर्ड से अपना इस्तीफा भी दे दूंगी। पत्रकार वार्ता में उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने कहा कि वह बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारक के रूप में कार्य कर चुकी हैं और प्रदेश में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। किन्नर समाज के उत्थान के लिए बोर्ड ने 207 करोड़ के बजट की मांग सरकार से की है ताकि किन्नर समाज के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य ,कला व संस्कृत समेत कई अन्य क्षेत्रों को विकसित किया जा सके। उपाध्यक्ष ने कहा कि शहर की जिलाधिकारी ने पूरा सहयोग करने का वायदा किया है परंतु मुख्यमंत्री द्वारा गठित बोर्ड के उपाध्यक्ष होने के बावजूद शहर के पुलिस कमिश्नर ने कोई भी तवज्जो नहीं दी और ना ही कोई एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया है उन्होंने डीएम को धन्यवाद दिया और साफ शब्दों में कहा की बैठकों में शामिल न होने वाले अफसरों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की शिकायत व मुख्यमंत्री से करेंगी। हमारा बोर्ड संवैधानिक पूर्ण है इसकी अवहेलना न करें हम भी भारत के नागरिक हैं और हमें भी सभी अधिकार प्राप्त हैं इसलिए बोर्ड को या किन्नर समाज को अक्सर हल्के में लेने की कोशिश कतई न करें उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने बताया कि प्रदेश में किन्नर समाज की जनगणना जिले भर में की जा रही है और जल्द ही प्रदेश में कितने किन्नर हैं और उनकी क्या समस्याएं हैं इसका डॉटा जनता के सामने रखा जाएगा साथ ही सरकार से इनकी मदद करने की मांग की जाएगी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh