Advertisement

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने देर रात बालिका गृह का किया औचक निरीक्षण

महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने देर रात बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया, औचक निरीक्षण के दौरान बालिका ग्रह में कई तरह की अनिमियता पाई गई जिसको लेकर प्रतिभा शुक्ला ने वार्डन को फटकार लगाई, निरीक्षण की जानकारी मिलते ही बालिका गृह में हड़कंप मच गया, वही औचक निरीक्षण पर पहुंची मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बालिका गृह का रजिस्टर चेक किया,प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि केयरटेकर महिला को अपनी तबीयत सही रखनी चाहिए इस तरीके से घबराने वाली कोई बात नहीं है वहीं उन्होंने कहा कि रजिस्टर में कही भी सही एंट्री नहीं है रजिस्टर की सही से एंट्री करनी चाहिए, प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि संवासिनी ग्रह में अव्यवस्थाओं का डेरा है बच्चों के पास जगह कम होने ले चलते सोने की जगह नहीं है और रजिस्टर सही तरीके से मेंटेन नहीं था, संवासिनी ग्रह में रहने वाली महिलाओं और बच्चियों के लिए खाने की उचित व्यवस्था नहीं है केयरटेकर का कहना है कि खाने की चीजें यहां पर उधार ली जा रही है प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि यहां पर बच्चों की संख्या ज्यादा है संवासिनी ग्रह के अंदर रहने के लिए मात्र 100 लोगों की व्यवस्था है लेकिन औचक निरीक्षण के दौरान 194 बच्चे पाए गए अभी और बच्चों को आना है प्रतिभा शुक्ला का कहना है कि हर जनपद में एक संवासिनी ग्रह बनना चाहिए,बच्चों की खाने की उचित व्यवस्था यहां पर नहीं है जिसको लेकर प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि कल मुख्यमंत्री से बैठक के दौरान इस बात को रखा जाएगा यहां के प्रोबेशन अधिकारी को अपनी जिम्मेदारियां निभानी चाहिए जब मंत्री ने प्रोबेशन अधिकारी से फोन पर बात कर ऑफिस जाने के लिए कहा तो वो ऑफिस नहीं आए यह विशेषाधिकार का हनन है वहीं जिला प्रोबेशन अधिकारी को शो कॉल नोटिस जारी करने की बात कहीं गई है,

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh