Advertisement

कानपुर कमिश्नर ने लोगों के लिए हाल चाल किया पैदल मार्च,

 

कानपुर। ईद के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए कानपुर नगर के कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने चकेरी के बहुमूल्य आबादी इलाके लालबंगला, मोतीनगर व जाजमऊ के कई इलाकों में पुलिस के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल मार्च निकाला। पुलिस बल ने लोगों से  शांति व्यवस्था बनाए रखने व पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
कमिश्नर विजय मीणा के नेतृत्व में पुलिस बल ने ईद त्यौहार के मद्देनजर शांति व्यवस्था के लिए चकेरी क्षेत्र में पैदल मार्च किया। पैदल मार्च चकेरी चौकी से शुरू होकर लालबंगला, केडीए चौराहा, मोतीनगर, केडीए, ग़ल्ला गोदाम आदि स्थानों से होते हुए क्षेत्र की मुख्य सड़को पर पैदल मार्च किया गया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील की, पुलिस आपका सहयोग करती हैं तो आपका भी फ़र्ज़ है कि आप पुलिस का सहयोग करें,जिसमें मुख्य रूप से मदीना मस्जिद के इमाम कासिम बरकती, अनस अहमद,समाज सेवी अनवर हुसैन, महेन्द्र कुशवाहा,गुलाम कादिर, मोहम्मद नईम रिपोर्टर,लाल बंगला व्यापार मंडल के लोगों ने हार डालकर फूल देकर सम्मानित किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh