Advertisement

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने सरकारी योजनाओं के भरे फार्म

कानपुर,राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने आज दिव्यांग बोर्ड काशीराम अस्पताल में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया।शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने के बाद सरकार की मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गयी|

दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने के बाद सरकरी सुबिधा जानकारी के आभाव में नहीं मिल पा रही थी।राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने बताया की दिव्यांगजनो को प्रमाण पत्र जारी होने के बाद सरकारी सुबिधा नहीं मिल पा रही थी| जिसकी वजह से राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने प्रत्येक दिव्यांग बोर्ड में शिविर लगाने का निर्णय लिया है।रेलवे रियायति, रेलवे यूनिक कार्ड,यू डी आई डी कार्ड, कृतिमअंग उपकरण, दुकान संचालन ऋण, विकलांग विवाह पुरस्कार योजना की जानकारी दी गयी व आवेदन पत्रों का वितरण किया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार, गुड्डी दीक्षित, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, भगवान दास आदि शामिल थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh