Advertisement

ब्राह्मण जागरूकता समिति ने भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को लेकर की चर्चा

कानपुर, ब्राह्मण जागरूकता समिति के तत्वाधान में मासिक बैठक किया गया और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष में होने वाले कार्यक्रम के विषय में चर्चा की गई समिति अध्यक्ष अभय दुबे ने बताया कि ब्राह्मण जागरूकता समिति की तरफ से भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम 5 मई 2022 को केशव पुरम में मनाया जाएगा और उस दिन प्रबुद्ध वर्ग के शिक्षक, डॉक्टर ,अधिवक्ता, छात्र, रिटायर्ड, पत्रकार ,ब्राह्मण बंधुओं का सम्मान समिति द्वारा किया जाएगा इसी क्रम में समिति अध्यक्ष अभय दुबे ने भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जी की पुण्यतिथि पर उनको फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद बैठक में अनुग्रह त्रिपाठी जी को सर्वसम्मति से समिति के उपाध्यक्ष बनाया गया और उनसे आशा जताई गई की वह ब्राह्मण समाज को जोड़ने में अपनी अच्छी भूमिका निभाएंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से शैलेंद्र द्विवेदी, विपिन मिश्रा, राहुल मिश्रा, आलोक मिश्रा, नीरज तिवारी, आलोक पांडे, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, सुमित तिवारी , विजय मिश्र ,नवीन शुक्ला इत्यादि लोग रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh