Advertisement

सीटीएम को निरीक्षण करते देख वेंडरों में मचा हड़कंप

बीते कई दिनों से कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से रेल यात्रियों द्वारा ये शिकायते मिल रही थी कि, प्लेटफॉर्म पर वेंडरों द्वारा तय मूल्य से अधिक रुपयो की वसूली करते हुए खाने पीने की वस्तुएं बेची जा रही थी। जिसके चलते आज सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय ने भारी पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन के कैंट साइड से लेकर सिटी साइड तक सभी प्लेटफार्म का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वेंडरों में हड़कम्प मच गया। उन्होंने कई वेंडरों को खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखने की हिदायत दी स्टेशन के बाहर अवैध रूप से दुकान लगाए हुए दुकानदारों पर कार्रवाई की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि यह निरीक्षण की तरह करते रहेंगे जब तक कि यात्रियों द्वारा की जाने वाली शिकायते खत्म न हो जाये।

 

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh