Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति के अन्तर्गत फ़्री स्मार्टफोन / टेबलेट वितरण योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ

कानपुर, गुरु नानक गर्ल्स पीजी कालेज, सुन्दर नगर कानपुर में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति के अन्तर्गत फी स्मार्टफोन / टेबलेट वितरण योजना कार्यक्रम का शुभारम्भ विधायक सुरेन्द्र मैथानी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ।महाविद्यालय की प्राचार्या डा० दीप्ति सुनेजा तथा महाविद्यालय संचालक संघ अगरजीत सिंह पम्मी द्वारा मुख्यअतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। संगीत विभाग की प्रवक्ता डा० रेनू शर्मा व छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना स्वागत गान व देश भक्ति गान “देड शिक्षा पर मोहे है प्रस्तुत किये गये।
मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने विद्यालय अध्ययनरत एम०ए०उत्तरार्द्ध की विभिन्न विषयों की छात्राओं को टेबलेट वितरित किये। उन्होंने बताया कि प्राचार्या सा० दीप्ति सुनेजा ने बताया कि यह टेबलेट छात्राओं के पठन-पाठन व भविष्य निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।इस अवसर पर उपप्राचार्या डा० सुनीता तिवारी, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी सुरिन्दर कौर सोनिया खेन्ना आदि सभी प्रवक्ताय तथा छात्रायें उपस्थित रहीं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh