Advertisement

लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हो रही भ्रांतियों को लेकर सौंपा ज्ञापन

कानपुर, काजी ए शहर कानपुर मौलाना मुस्ताक अहमद मुशाहदी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर कानपुर नगर से मिलकर उ प्र सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर हो रही भ्रांतियों को लेकर ज्ञापन सौंपकर मुलाकात की कल कई क्षेत्रों में धार्मिक स्थलो में पुलिस द्वारा हुई अनियमितताएं के बारे विस्तार से चर्चा की जिसके परिणामस्वरूप कमिश्नर साहब ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उन क्षेत्रों के संबंधित थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी धार्मिक स्थल के लाउडस्पीकर उतारे नहीं जायेंगे जहां आवश्यकता से ज़्यादा स्पीकर लगें होंगे उनको संबंधित धार्मिक स्थल के जिम्मेदारों से कम करने का निर्देश दिए जाने का आदेश दिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डा निसार अहमद सिद्दीकी ,हाजी शमीम बरकाती, हाफिज मकबूल कादरी,इमरान खान एडवोकेट, नफीस ठेकेदार, मोहम्मद कलीम राजू,बाबू अली अंसारी, मुहम्मद गुफरान एड,शैफ उल्ला हशमती आदि लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh