सिविल लाइंस स्थित होटल पैराडाइज में श्री चित्रगुप्त पूजन सेवा समिति कानपुर की वर्ष 2022 की कार्यकरिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सर्वप्रथम पूर्व अध्यक्ष गणों ने दीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात भगवान श्री चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन किया गया समारोह में मुख्य अतिथि चित्रांश डा एम सी सक्सेना जी ने अध्यक्ष चित्रांश प्रदीप मोहन चौधरी महामंत्री चित्रांश विकास श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष चित्रांश विवेक श्रीवास्तव मेला संयोजक पवन सक्सेना कोसाध्यक्ष स्मारिका के प्रधान संपादक चित्रांश के डी कुमार संपादक विपुल श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष चित्रांश आर आर निगम के साथ 40 सदस्यीय कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई महिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष श्रीमती तरंग श्रीवास्तव महामंत्री श्रीमती नेहा निगम और युवा प्रकोष्ठ में अध्यक्ष चित्राश अजीत सक्सेना महामंत्री। पकंग श्रीवास्तव को भी शपथ ग्रहण कराई गई समारोह में बोलते हुए पूर्व विधायक मा सतीश कुमार निगम ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं दी। श्री निगम ने कहा कि समाज का उत्थान राजनैतिक रूप से मजबूती से ही होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए और अधिक प्रयास करें। इसके लिए पूरे समाज को ऐसे युवाओं को पूरी मदद देनी होगी इस अवसर पर महामंत्री विकास श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना काल की वजह से भाई दूज पर होने वाला कार्यक्रम दो वर्ष नही किया जा सका इस वर्ष अपनी पूरी भव्यता के साथ लाजपत भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह में चित्रांश प्रतिभा खोज के माध्यम से कायस्थ समाज में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम किया जायेगा अध्यक्ष चित्रांश प्रदीप मोहन चौधरी जी ने आए हुए मेहमानों और सभी कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत किया और कहा कि इस वर्ष हम लोग समाज के कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी जिसके लिए उचित जगह तलाश की जा रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया समारोह में मुख्य रूप से चि डा यू सी श्रीवास्तव, नरेश,श्रीवास्तव, चि लल्लन ,श्रीवास्तव, चि पंकज श्रीवास्तव, चि दीपक श्रीवास्तव, चि मयंक श्रीवास्तव, चि अरुण श्रीवास्तव चि शेखरानंद वर्मा चि सन्तोष श्रीवस्तव (एड) समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। डॉ. ए एक चौधरी, डॉ. स्मिता चौधरी, डॉ. दिलीप मोहन धन्यवाद। चौधरी, दया चौधरी, डिम्पी चौधरी |
चित्रगुप्त सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह


















