Advertisement

ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल ने अकबरपुर सांसद को ज्ञापन सौंपा

कानपुर ग्रामीण उद्योग व्यापार मंडल (पंजी) के द्वारा मेट्रो स्टेशन के नाम बदलवाने के आंदोलन को गति प्रदान करते हुए जिलाध्यक्ष संदीप पांडेय के नेतृत्व में अकबरपुर सासंद देवेंद्र सिंह भोले को ज्ञापन सौंपा गया ।

ज्ञापन के माध्यम से व्यपारियो ने सांसद महोदय से यह मांग की कि कल्याणपुर बगिया क्रोसिंग पर बने मेट्रो स्टेशन का नाम प्राइवेट अस्पताल एस पी एम के नाम पर रखा गया है जो अनुचित है और नाम रखने के पीछे का उद्देश्य उस संस्थान को विज्ञापन का लाभ देने की मंशा प्रतीत होती है ।जो कि नियम के विरुद्ध है ।इसका नाम बदल कर बगिया स्टेशन आवास विकास अथवा क्षेत्र के किसी अमर शहीद के नाम पर किया जाना चाहिए सांसद महोदय ने इस मांग को उचित बताते हुए इस पर जल्द कार्यवाही करने का अस्वासन दिया और अपना पत्र लिख कर शासन को अवगत कराने का कार्य किया
इस अवसर पर आनंद गौतम सूबेदार मेजर ओम सिंह भदौरिया योगेश शुक्ला नीरज सिंह राजावत लकी वर्मा सौरभ मिश्रा रमन द्विवेदी शिवम द्विवेदी नारायण यादव आकाश भदौरिया आदि लोग मौजूद रहे !

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh