Advertisement

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने रोज़ इफ्तार का आयोजन किया

कानपुर, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कानपुर द्वारा आपसी सौहार्द बनाये रखने के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन मोहम्मद अली पार्क के सामने स्थित आर्शी स्कूल मे किया गया।मौजूदा हालात मे जिस तरह से धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाने का काम किया जा रहा है ऐसे मे हम सामाजिक संगठनों की जिम्मेदारी बनती है कि हम आम जनता के बीच अफवाहों को फैलने से रोकें और उनसे अपील करें कि हम किसी के बहकावे मे न आयें अमन चैन बनाये रखें। इस बात को ध्यान मे रखते हुए हमारे कार्यक्रम मे सभी धर्म की महिलाओ ने भाग लिया। इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से हमारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद कॉमरेड सुभाषिनी अली ने अपना कीमती समय हमे दिया इस कार्यक्रम मे पूरे समय उपस्थित होकर सभी महिलाओ से आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिये कहा उन्हे ईद की मुबारकबाद देते हुए रोजा आफ्तार मे उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम को रजिया नकवी, नीलम तिवारी की देख-रेख मे आयोजित किया गया तथा मुख्य रूप से महिला समिति की प्रदेश सचिव सीमा कटियार, मालती यादव, उर्मिला अवस्थी धनपती यादव,वंदना शर्मा,शमीम बेगम, इशरतजहां, वशीम शौकत,राबिया खान आदि उपस्थित रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh