Advertisement

युवा अधिवक्ता उज्जवल तिवारी के ला चेंबर का उद्घाटन

कानपुर युवा अधिवक्ता उज्जवल तिवारी के किदवई नगर स्थित ला चेंबर का उद्घाटन सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय आर हेगड़े व महेश त्रिवेदी विधायक किदवई नगर ने किया।युवा अधिवक्ता उज्जवल तिवारी जो सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायलय में प्रैक्टिस कर रहे है ने अपनी लॉ फर्म ” लॉ चैंबर्स ऑफ उज्ज्वल तिवारी” का नवनिर्मित कार्यालय 128 / 63 एफ ब्लॉक किदवई नगर कानपुर में बनाया । कार्यालय उद्घाटन के अवसर पर सर्वप्रथम उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय आर हेगडे ने दीप प्रज्वलित किया और किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने फीता काट कार्यालय का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर दोनों मुख्य अतिथियो ने युवा अधिवक्ता उज्जवल तिवारी के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ताओ में बढ़ता विधिक ज्ञान हमारी न्याय व्यवस्था को और मजबूत करेगा।
उज्जवल तिवारी ने कहा कि हम गरीबों शोषितो और वंचितों को सुलभ न्याय दिलाने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहेंगे।।उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप सेअविनाश सिंह चौहान( एमएलसी, फतेहपुर कानपुर )डॉ. वीना आर्या, नरेश चंद्र त्रिपाठी अनुराग श्रीवास्तव ( नवनिर्वाचित अध्यक्ष /महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन) कपिल दीप सचान पूर्व महामंत्री बार एसो पं रवीन्द्र शर्मा अनुराग शुक्ला संजीव कपूर सतीश त्रिपाठी अंकुर गोयल संगम साहू आदि रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh