Advertisement

!बिठूर विधायक ने फीता काट कर किया हास्पिटल का शुभारम्भ

कानपुर नगर- मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर बिठूर स्थित ब्रह्म नगर में भारतीय जनता पार्टी के बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा के कर कमलों द्वारा राजा नर्सिंग होम का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। विधि विधान के साथ अस्पताल परिसर में ही हवन पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात सभी आगंतुकों का स्वागत नर्सिंग होम के डायरेक्टर डॉ विवेक मिश्रा ने किया। उद्घाटन इस अवसर पर उन्होंने बताया कि हमारे हॉस्पिटल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा उपलब्ध होगी साथ हड्डी रोग नाक कान गला पेट और शरीर के संबंधित विभिन्न बीमारियों का सुयोग्य डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हमारे यहां पर गरीब व्यक्तियों का निशुल्क इलाज किया जाएगा इस अवसर पर बिठूर विधानसभा के विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा कि हमारे क्षेत्र में यह पहला एक बड़ा हॉस्पिटल खुला है जिससे कि क्षेत्रीय निवासियों के साथ-साथ आसपास के लोगों को भी इलाज में सहायता मिलेगी इस अवसर पर डॉ विवेक कुमार मिश्रा गोल्डन मैन मनोज सेंगर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh