कानपुर नगर-मंगलवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर केशव पुरम स्थित केशव वाटिका के समीप शक्ति किचन वेयर का उद्घाटन हवन-पूजन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। विधिवत हुए हवन पूजन कार्यक्रम के पश्चात सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरित किया गया। उद्घाटन अवसर पर शक्ति किचन वेयर के मालिक राज कुमार गुप्ता एवं रिषभ गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि उनके प्रतिष्ठान में किचन में काम आने वाला वो हर सामान मौजूद है जो प्रतिदिन रोजमर्रा में लोगों को उपयोगी होता है। साथ ही उन्होंने कहा कि विवाह एवं शुभ अवसर पर दिए जाने वाले बर्तन भी उनकी दुकान पर उचित रेट पर उपलब्ध है, उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने बताया कि क्षेत्र में स्थित अन्य दुकानों से हमारी दुकान में उच्च गुणवत्ता के उत्पाद ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। साथ ही ग्राहकों को विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
संवाददाता सुमित कुमार


















