Advertisement

राज्य मंत्री द्वारा किया गया बैंक्विट हॉल का उदघाटन

कानपुर मंगलवार को केशव पुरम में 7 सॉलिटेयर बैंक्विट हॉल का उद्घाटन गुरु का प्रकाश पर्व मनाने के साथ किया गया। बैंक्विट हॉलके परिसर में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया तत्पश्चात विशाल लंगर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आए हुए सभी समाज के लोगों ने गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेकने के बाद लंगर का प्रसाद चखा। अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन का सिरोपा पहनाकर स्वागत किया गया एवं मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट को भी सिरोपा पहनाकर उनका भी स्वागत हुआ। बैंक्विट हॉल में गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ भाई रकम सिंह जी द्वारा किया गया और संगत को निहाल किया। पाठ के बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। उद्घाटन अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, अनिल शुक्ला वारसी, परविंदर सिंह, अजीत सिंह छाबड़ा, प्रदीप भाटिया, मनजीत सिंह, कवलजीत सिंह, जगजीत सिंह, सुधांशु राय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवाददाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh