दीनदयाल शोध केंद्र व अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के तत्वाधान में भगवान परशुराम जी का जन्म उत्सव व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में संपन्न हुआ कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ रितु बाजपेई ने अतिथि आव्हान करते हुए भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला प्रति कुलपति एवं दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रोफेसर सुधीर कुमार अवस्थी ने भगवान परशुराम के कार्य एवं आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की महाविद्यालय विकास परिषद के निदेशक डॉ राजेश कुमार त्रिवेदी ने भगवान परशुराम पर आधारित स्वरचित कविता का पाठ किया भारतीय जनता पार्टी के आर्थिक प्रकोष्ठ के सह संयोजक संजीव पाठक ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान परशुराम समाज के प्रेरणा स्रोत हैं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने भगवान के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए आशीष वचन व्यक्त किए कार्यक्रम में प्रख्यात नेत्र रोग चिकित्सक डॉ शरद बाजपेई जी ने भी परशुराम जी को नमन करते हुए नेत्र रोगों पर विस्तार से चर्चा की अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपाई जी ने समिति के विषय में विस्तार से बताया इस अवसर पर एक स्वास्थ्य का आयोजन भी किया गया जिसमें डॉ राजीव शुक्ला जी डॉ प्रशांक गोयल जी डॉ शरद बाजपेई जी व साइट सेवर की टीम से प्रांजल त्रिपाठी व उनकी टीम के सदस्य उपस्थित रहे स्वास्थ शिविर में करीब ७० मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया ३० मरीजों का शारीरिक परीक्षण किया गया इस मौके पर समिति से वरिष्ठ एडवोकेट प्राण नाथ मिश्रा उपाध्यक्ष प्रवीण पासन संजय चौधरी सचिव अंकुश अग्रवाल विश्वविद्यालय से डॉ मनीष द्विवेदी एवं दुर्गा मेडिकल स्टोर दीपक अवस्थी सैवी मिश्रा अदिति मिश्रा गीता बाजपेई डॉ ममता द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही
दीनदयाल शोध केंद्र व अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति ने परशुराम जन्मोत्सव मनाया


















