Advertisement

शॉर्ट सर्किट से लगी फैक्टरी में आग

कानपुर। दादा नगर फैक्ट्री एरिया स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। 1 घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दादा नगर फैक्ट्री एरिया स्थित 173 बी में कागज के गत्तों का निर्माण होता था। दोपहर अचानक शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। जब तक लोग समझ पाते आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी जद में ले लिया। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh