Advertisement

भारतीय सेना ने चलाया गंगा को साफ रखने का जन जागरूकता अभियान

भारतीय सेना की 137 CETF बटालियन 39 गोरखा राइफल्स ने आज कानपुर कैंट में 59 एनसीसी कैडेट इस मौके पर एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दलाल साहब 59 एनसीसी के कर्नल पी भूमिका और सूबेदार मेजर साहब मौजूद थे एनसीसी कैडेट गर्ल्स और बॉयस को गंगा को साफ रखने का संकल्प दिलवाया भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट महेंद्र यादव ने बताया कि गंगा टास्क फोर्स पिछले 3 साल से कमांडिंग ऑफिसर  कर्नल वेदव्रत विध्या के दिशा निर्देशन पर काम कर रही है गंगा टास्क फोर्स के साहब ने बताया कि गंगा टास्क फोर्स गंगा को उसके पुनरुत्थान में लाने के लिए जन जागरूकता अभियान चला रही है घाटों पर पेट्रोलिंग कर रही है और गंदे ड्रेन का बायोरेमेडीएशन कर रही है भारतीय सेना ने एनसीसी के कैडेट्स को बताया कि किस प्रकार से भारतीय संस्कृति और सभ्यता की जननी मां गंगा लगातार मैली हो रही है और इस मां गंगा को मैली होने से बचाने के लिए आज एनसीसी कैडेट का बहुत बड़ा योगदान रहेगा और एनसीसी कैडेट्स ने गंगा को साफ रखने के लिए संकल्प लिया और एनसीसी के कैडेट्स को बताया कि हम गंगा को साफ रखने के साथ-साथ गंगा की सहायक नदियों को हमेशा साफ रखेंगे और हमारे माता-पिता से हमारे जन्मदिन पर हम एक पेड़ जरूर लगाएंगे और हमारे जन्मदिन को हमेशा के लिए यादगार बनाएंगे अंत में पॉलिथीन का बहिष्कार करते हुए गंगा को साफ रखने की संकल्प ली और कार्यक्रम का समापन घोषित किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh