Advertisement

पीड़ित ने लगाई जिलाधिकारी से इंसाफ की गुहार

कानपुर , फजलगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कच्ची बस्ती में रहने वाली विधवा शकुन्तला को विधवा पेंशन व आसरा योजना के तहत कालोनी दिलाने के बहाने थाना गोविन्द नगर के अन्तर्गत ११ब्लाक कच्ची हरिजन बस्ती निवासी कुमारी रोशनी व उसकी मां पिता राजू ने विधवा पेंशन व आसरा योजना के तहत कालोनी दिलाने के बहाने 12000 से ऊपर की टप्पेबाजी करने की शिकायत कानपुर नगर के जिला अधिकारी नेहा शर्मा से गोविन्द नगर विधानसभा क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश सिहवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला और कहा कि कुमारी रोशनी के माता-पिता ने बेटी की आड़ में सैकड़ों लोगों को कालोनी दिलाने, विधवा पेंशन, बुढ़ापे की पेंशन दिलाने के बहाने लोगों के साथ टप्पेबाजी करने की शिकायत गत माह28  अप्रैल को अपर सिटी मजिस्ट्रेट पंचम को देकर कार्यवाही की मांग की थी इस पर जिला अधिकारी कानपुर नगर ने कहा कि आप को न्याय मिलेगा और सहायक पुलिस आयुक्त नजीराबाद को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए कि आरोपी को गिरफतार कर पीड़िता शकुन्तला को न्याय दिलाने के निर्देश दिये तथा कार्यवाही से शीघ्र अवगत कराया जाएं।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh