Advertisement

गोविंद नगर विधायक ने पीड़ित की समस्याओं का किया समाधान

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी के कार्यालय में आज,जनता दर्शन में एक बूढ़ी मां आई।उनके पति वसुदेव पाण्डेय जो कि गडरियनपुरवा के निवासी हैं। जिनकी दोनों आंखें चली गई है। उनकी बेटी लक्ष्मी देवी है,उसकी भी विगत दिनों आंखो के ऑपरेशन में ,उसकी दोनों आंखें चली गई और उस बेटी का कानों से सुनना भी बंद हो गया।उन्होंने अपनी व्यथा बताकर भाव – विभोर कर दिया।बेहद गरीब परिवार है।(जो लगभग हैंड टू माउथ है)उसकी मदद करने का ईश्वरी अवसर मिला।हर हाल में कानपुर से लेकर-मद्रास(चैन्नई) तक,एक्सपर्ट डॉक्टर से ,उसकी आंखों की रोशनी को वापस लाने का ईश्वरी कार्य संकल्पित होकर करूंगा।
आज ही उसको एसजी हॉस्पिटल में टेस्टिंग के लिए भेजते समय,मुझे बहुत सुकून मिला।हर हाल में उसकी पूरी मदद करके,उस मां का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा।
विधायक ने आमजन से अपील करी कि ऐसे मामलों को,हम सब लोग भी संज्ञान लेकर,बेहद असहाय,गरीब और जरूरतमंदों की सेवा करने हेतु,समाज के आमजन को जरूर प्रेरित करें

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh