Advertisement

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रेस वार्ता

रेडक्रॉस सोसाइटी प्रति वर्ष 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस सम्पूर्ण विश्व में ‘मानवता दिवस के रूप में आयोजित करती है। इसी उपलक्ष्य में इण्डियन रेडक्रॉस सोसायटी कानपुर द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस की पूर्व संध्या पर 07 मई को सायं 5:30 बजे मर्चेण्ट चैम्बर हॉल सिविल लाइन्स, कानपुर में मानवता दिवस का आयोजन करने जा रही है। जिसमें विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट सेवायें प्रदान करने वाले कर्मनिष्ठ महानुभावों को मा० जिलाधिकारी कानपुर नगर व अन्य पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जायेगा इस कार्यक्रम में आयुक्त कानपुर मण्डल, जिलाधिकारी महोदया, पुलिस कमिश्नर महोदय तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी सेवाकार्य में लगे हुए लोगों को मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करने के लिये पधारेंगे इस प्रेस वार्ता में इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी की वाइस चेयरमैन डॉ० पूजा अवस्थी, सचिव आर०के० सफ्फड़, कोषाध्यक्ष डॉ० अंगद सिंह, राममिलन सिंह, लखन शुक्ला, राम प्रकाश मिश्रा, शेष नारायण त्रिवेदी, के०एन० द्विवेदी, डॉ० गिरीश मिश्रा, परमानन्द शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh