Advertisement

भगवान परशुराम की प्रस्तावित शोभायात्रा के संबंध में प्रेस वार्ता

8 मई को विशाल शोभायात्रा एवं विप्र समागम, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, भजन संध्या एवं विप्रजनों का सम्मान भगवान परशुरामोत्सव के अंतिम दिन दि० 8 मई 2022 को विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा नगर के विभिन्न क्षेत्रों से प्रारम्भ होकर परशुराम वाटिका मे समाप्त होगी। तत्पश्चात भगवान का पूजन, अभिषेक आरती एवं भोग के उपरांत विप्र सम्मान तथा राष्ट्रीय कवियों द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है उक्त जानकारी देते हुए ब्राह्मण समन्वय समिति के अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने बताया समन्वय समिति में अनेको ब्राह्मण संगठन सम्बद्ध है जो अलग-अलग क्षेत्रों में शोभायात्रा समागम के उपरान्त राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी होगा, जिसमे प्रख्यात कवियत्री गौरी मिश्रा, रामकिशोर तिवारी, हेमंत पाण्डे, अजय अंजाम, एवं सौरभ तिवारी काव्य पाठ करेगे। वहां विप्र समागम होगा समिति के महामंत्री ओम नारायण त्रिपाठी ने बताया कार्यक्रम समापन पर महाप्रसाद एवं भंडारा भी आयोजित किया गया है जो देर रात तक चलेगा समिति के मुख्य संरक्षक नरेन्द्र द्विवेदी ने बताया भगवान परशुराम संपूर्ण हिन्दू समाज के आराध्य है। विष्णु के छठे अवतार शस्त्र में पारंगत है भगवान परशुराम जैसा पराक्रमी बलशाली, वीर इस पृथ्वी पर दूसरा नहीं हुआ है पत्रकार वार्ता में विभिन्न संगठनों के नरेन्द्र द्विवेदी संरक्षक भूपेश अवस्थी अध्यक्ष ओम नारायण त्रिपाठी महामंत्री, मनोज पाण्डे कोषाध्यक्ष, आशुतोष शुक्ला उपाध्यक्ष, महेश मिश्रा संयुक्त मंत्री, हरी त्रिपाठी प्रचारमंत्री, अभय दुबे संगठन मंत्री, राजेन्द्र अवस्थी, मिथिलेश पाण्डे, श्याम नारायण शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh