Advertisement

शिया के धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद साहब ने कानपुर के सावित्री नगर स्थित मरकज़ इमाम ज़ैनुल आबेदीन मे आज समाजसेवी मरहूम फ़रहत रिज़वी की बरसी की मजलिस के बाद प्रेस वार्ता मे कहा के जो लोग भी यहाँ वक़्फ़ समपतियो पे नाज़ायाज़ कब्ज़ा करे है या उनको गलत तरीके से बेचा है उन सबकी जांच होगी, और ग़लत मिलने पे बुलडोजर चलवा के गिराया जाएगा,
योगी के कार्यकाल की भी तारीफ़ करी के इस सरकार मे एक भी दंगा नहीं हुआ, वही मौलाना ज़व्वाद साहब ने लोगों से अपील करी है की 10 मई मंगलवार को नवाबगंज बड़ी करबला मे एक बड़ा एहतीज़ाज़ हुसैनी टाइगर कानपुर,वा लखनऊ की तरफ़ से जन्नातुल् बक़ी में रौजो की तामीर के सिलसिले से शाम 4 बजे होगा, जिसमे सभी मातमी अंजुमनो, सभी मौलवी हज़रात, वा मोमनिने कानपुर से शिरकत् करने की अपील करी है
इस एहतीज़ाज़ में शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के चेयरमैन जनाब अली ज़ैदी ,अमील शम्सी, हुसैनी टाइगर लखनऊ वक़्फ़ बचाओ आंदोलन के अध्यक्ष शमील शम्सी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नक़ी हुसैन,पप्पू मिर्ज़ा भी शामिल होंगे, मजलिस को ख़िताब करते हुए मौलाना कल्बे जव्वाद साहब ने करबला मे इमाम हुसैन पे हुए जुल्म बयाँ किये तो लोगों की आँखों से अश्क़ जारी हो गए,
इस मौके पे सैक्डो की संख्या मे लोगो ने शिरकत की मुख्य रूप से मौलाना नसीम अब्बास,काशिफ् रिज़वी, जौंन रिज़वी,अली अकबर, हुसैनी टाइगर के मुशर्रफ हुसैन, हाशिम रिज़वी,ताहिर मेहदी,मर्फि, आदि लोग रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh