Advertisement

जिलाधिकारी  नेहा शर्मा के निर्देश पर सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रवर्तन कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे जिसके क्रम में आज संदेश मौर्य डीआई कानपुर नगर के साथ एडीसी कानपुर श्री बृजेश कुमार यादव द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में शिवराजपुर के मानपुर गांव के एक चोकर भंडारण की दुकान में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान श्री पंकज कुमार शुक्ल पुत्र शेष नारायण शुक्ल की दुकान से ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की 33 × 100 मिलीलीटर प्लास्टिक की शीशि बरामद हुए जिसकी बिक्री सरकार द्वारा पूर्ण रूप से बैन है उसके बाद भी इनके द्वारा उक्त बैन इंजेक्शन की बिक्री की जा रही थी जिसको परीक्षण और विश्लेषण के लिए औषधि अधिनियम के अनुसार नमूना लेते हुए जांच हेतु लखनऊ भेजा गया है । बंधित इंजेक्शन को सीज किया गया है । श्री शुक्ल के खिलाफ मुकदमे की कार्यवाही की जा रही है । प्राप्त इंजेक्शन की कीमत 57 हजार रुपये है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh