Advertisement

श्री 108 स्वामी अछूतानंद जी के जन्मदिवस पर पुस्तक का विमोचन किया गया

श्री 108 स्वामी अछूतानन्द स्मारक समिति कानपुर के तत्वाधान में स्वामी जी की कर्मभूमि डा० अम्बेडकर पार्क बेनाझाबर कालोनी में श्री कल्लू प्रसाद अम्बेडकर की अध्यक्षता में 143वाँ जन्म दिवस समारोह मनाया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री सत्यदेव पचौरी (सांसद) द्वारा स्वामी अछूतानन्द…. संक्षिप्त जीवनी पुस्तक का प्रकाशन डा० दुर्गेश कुमार द्वारा विमोचन किया गया। संचालन श्री रमेश चन्द्र कुरील (महामंत्री पूर्व पार्षद) ने किया। इस समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि मा० सत्यदेव पचौरी (सांसद) ने अपने सम्बोधन में  कहा कि भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डा० भीमराव अम्बेडकर जी ने 08 फरवरी 1928 को स्वामी जी को अपना गुरू तुल्य माना क्योंकि बाबा साहेब को अछूतों का हिन्दुस्तान का नेता बनाने में हजारों बार इंग्लैण्ड (लंदन) भेज कर यह सिद्ध कर दिया था कि अछूतों के नेता गाँधी नहीं अम्बेडकर जी है। कानपुर में स्वामी अछूता नन्द नन्द स्मारक समिति के लोग जन-जन तक स्वामी जी के जीवन का प्रचार और उनके आदेशों का प्रचार कर रहे हैं श्रृद्धांजलि देने व अपने विचार व्यक्त करने वालों में सर्वश्री बी०आर० अहिरवार (पूर्व वन संरक्षक), श्री मोहन सिंह वंसल (नाती स्वामी जी), श्री अजय कुमार (अध्यक्ष), मास्टर सोमनाथ, नवीन कुमार, जय नरायन कुरील, श्री सुधीर धीवान, श्री एम०एल० कुरील, दिनेश कुमार गौतम, श्री आनन्द गिरि, श्री प्रमोद उपाध्याय, डा० हीरालाल, श्री राहुलन अम्बेडकर, महेशचन्द, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh