Advertisement

कानपुर गंगा नदी मे चार माँ के लालों की डूबने से हुई मौत

गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के बालू घाट में सात बच्चे गंगा नदी में शुक्रवार को नहाने गए थे अचानक से सातों के सातों डूबने लगे पास के लोग देख कर चिल्लाने लगे और पुलिस को सूचना दी , मौके पर चौकी इंचार्ज हेमेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल शिवम सिंह सूचना पर पहुंचे और पांडुब्बो को बुलाकर बच्चों को ढूंढने के लिए बोला , पांडुब्बो ने तीन को मौके से निकाल लिया जो जीवित हैं बाकी के चार की मौत हो गयी,उन्नाव पुलिस ने शवों को कानपुर पुलिस के कब्ज़े में दे दिया मौके पर कानपुर उन्नाव की पुलिस मौजूद रही , ये बच्चे चकेरी थाने के अंतर्गत श्यामनगर के रहने वाले थे,डूबने वालों के नाम हैं,

1.मोहम्मद अयाज पुत्र मोहम्मद अकील उम्र 12 वर्ष निवासी निहुरा गांव श्याम नगर चकेरी कानपुर नगर
2.मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद अकील उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी उपरोक्त
3.मोहम्मद रिहान पुत्र मोहम्मद मेहताब हुसैन उम्र लगभग 13 वर्ष निवासी निहुरा श्याम नगर चकेरी कानपुर नगर
4.अर्सलान पुत्र स्वर्गीय अजीमुल्ला उम्र लगभग 15 वर्ष निवासी उपरोक्त।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh