Advertisement

एस.एन. सेन बालिका विद्यालय में फ्रेशर्स और फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन किया गया

एस.एन. सेन बालिका विद्यालय में बीकॉम, बीसीए और बीबीए विभागों द्वारा फ्रेशर्स और फेयरवेल (आरम्भ ) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव श्री पीके सेन, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुब्रत सेन, संयुक्त सचिव, प्रबंध समिति, प्राचार्य डॉ. निशा अग्रवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन बीकॉम विभाग की अध्यक्ष कू. सौम्या चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें जूरी सदस्य डॉ गार्गी यादव और डॉ निशि प्रकाश ने प्रत्येक प्रतियोगिता का बहुत बारीकी से विश्लेषण किया और उस विश्लेषण के आधार पर छात्राओं का चयन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
मिस फ्रेशर्स: पावनी गुप्ता
मिस फेयरवेल : शिक्षा बाजपेई
सभी विजेताओं को निर्णायक मंडल एवं प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। बीसीए विभाग के अध्यक्ष प्रभात पांडे और बीबीए विभाग की अध्यक्ष डॉ सपना रॉय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में जूनियर और सीनियर की अनेक कल्चरल एक्टिविटीज देखने को मिल जाती है और उनके बीच के मेल भाव को उत्पन्न करती है | बीकॉम प्रवक्ता डॉ. कल्पना वर्मा एवं दीपक साहू ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का अंतिम समापन प्रभात पांडेय द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से कू. वर्षा सिंह, कू. तैयबा, डॉ. प्रीता अवस्थी, डॉ. कीर्ति पांडे आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh