Advertisement

गैस मूल्य में वृद्धि को लेकर सपा विधायक ने सिर पर गैस सिलेंडर रखकर किया प्रदर्शन

कानपुर, घरेलू गैस में मूल वृद्धि को लेकर सपा आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई के नेतृत्व में केंद्र कार्यालय कचहरी से बड़ा चौराहा तक सर पर गैस सिलेंडर रखकर, ढोल ताशा मजीरे के साथ पदयात्रा करते हुए बड़ा चौराहा तक धरना प्रदर्शन किया। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि दिन प्रतिदिन बढ़ती घरेलू सिलेंडर गैस की मूल्यों को लेकर जनता परेशान है देश के प्रधानमंत्री आंख मीच कर सो रहे हैं उनको जनता का दर्द नहीं दिखता अब तो हो गई घरेलू गैस सिलेंडर 1000 के पार गरीब भूखों मर रहा है पूंजीपति सरकार चला रहे हैं, घरेलू महिलाओं का जीना दुश्वार हो गया घर का बजट खराब हो चुका है देश के प्रधानमंत्री के कान में जूं नहीं रेंगती धरना प्रदर्शन में विधायक इरफान सोलंकी उपस्थित हुए।विधायक इरफान सोलंकी ने कहा कि घरेलू महिलाओं का बजट खराब हो गया है जितने रुपए में अब एक गैस सिलेंडर आता है उतने रुपए में पिछले सालों में 2 सिलेंडर महीने में आ जाते थे लेकिन अब तो एक भी घरेलू सिलेंडर आना मुश्किल हो गया है।
धरना प्रदर्शन में विधायक अमिताभ बाजपेई, विधायक इरफान सोलंकी, रजत मिश्रा, सर्वेश यादव, मोहम्मद सारिया, एहसास बॉबी, जकी, दानिश, वीरेंद्र त्रिपाठी, रियाज बबलू, बबलू मल्होत्रा, आशु खान, इत्यादि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh