Advertisement

शासन के आदेश पर प्रत्येक माह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाए उसी क्रम में आज कानपुर के कमिश्नर विजय कुमार मीणा ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की बैठक करने का मुख्य उद्देश्य था कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा जो भी समस्याएं हैं उनको हल किया जाए ताकि शहर में व्यवस्थाओं को उचित तरीके से चलाया जा सके वही बैठक में शामिल हुए सपा के विधायक अमिताभ बाजपेई ने बताया कि शहर में जो भी समस्याएं हैं उनको लेकर अधिकारियों के साथ वार्तालाप की गई है अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि आम जनमानस से जुड़ी हुई जो भी समस्याएं हैं उनका निदान कराया जाएगा वही विधायक द्वारा कानपुर पुलिस की कार्यशैली पर कई सवालिया निशान खड़े किए उन्होंने कहा कि पुलिस पैसे लेकर कब्जों का खेल कर रही है आम जनता को उचित तरीके से न्याय नहीं मिल रहा है। वही कानपुर के कमिश्नर विजय कुमार मीणा का कहना है कि जनप्रतिनिधियों द्वारा बैठक की गई है जिसमें मुख्य रुप से जाम व ट्रैफिक की समस्या सामने आई है वही कानपुर कमिश्नर विजय कुमार मीणा का कहना है कि कुछ समस्याएं जनप्रतिनिधियों की व्यक्तिगत है जिनका भी निदान किया जाएगा

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh