Advertisement

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा के निर्देश पर आज शहर के विभिन्न स्थानों पर कमर्शियल तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान में दो स्थानों पर अवैध रूप से कमर्शियल तथा घरेलू सिलेंडर बरामद किए गए जिन्हें जप्त करते हुए मौके पर उपस्थित दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी आपूर्ति को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सघन अभियान चलाते हुए शहर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी/ रिफलिंग करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से वितरित होने वाले गैस सिलेंडर से भी घटतौली न हो इसके लिए लगातार औचक छापेमारी की किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि विभाग द्वारा जनपद में अवैध रूप से गैस की काला बाजारी करने वालो पर पैनी नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जाती रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh