Advertisement

जितिन प्रसाद को कानपुर मण्डल का प्रभारी मन्त्री बनाये जाने पर स्वागत

कानपुर मुस्लिम हेम्रोकेटिक फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी की अध्यक्षता में एक बैठक कचेहरी केम्प कार्यालय सिविल लाइन्स, कानपुर नगर में सम्पन्न हुई। बैठक में उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ केन्द्र एवं प्रदेश के विश्वासपात्र लोक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को कानपुर मण्डल का प्रभारी मंत्री बनाये जाने का स्वागत किया है। जितिन प्रसाद के मण्डल प्रभारी मंत्री बनाये जाने से सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अपराध, भूमाफियाओं द आर्थिक अपराधियों पर भी अंकुश लगेगा।
जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण विभाग को कानपुर मण्डल का प्रभारी मंत्री बनाये जाने का स्वागत करने वालों में मुस्लिम डेग्रोकेटिक फ्रन्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाकिर अली उस्मानी, विनय मिश्रा एडवोकेट, रमेश चन्द्र वर्मा एडवोकेट, मनोज बाल्मीकि, श्याम सोनकर, आर0के0 सिंह, हामिद हुसैन, इन्द्रपाल भारती, मोहम्मद अजमल, बबिता पुरी, शबाना उस्मानी, टोनी गुप्ता, पंकज सिंह बैसवारा, रियाजुर्रहमान एडवोकेट आदि लोग प्रमुख रूप से थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh