Advertisement

टॉय पोर्ट का कानपुर में पहला स्टोर का हुआ शुभारंभ

कानपुर नगर। स्वरूप नगर स्थित दि चाट चौराहे के पास टॉय पोर्ट के शोरूम का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। टॉय पोर्ट शोरूम की मालकिन रितिका सचदेव ने बताया कि यह एक कॉन्सेप्ट टॉय स्टोर है, उन्होंने पहला स्टोर प्रयागराज दूसरा वाराणसी और तीसरा एयरपोर्ट प्रयागराज और अपना चौथा शोरूम कानपुर में खोला है। यहां सभी तरह की रेंज उपलब्ध है, यहां ₹100 से लेकर लगभग ₹20,000 तक की राशि के खिलौने मौजूद होंगे। सभी एज ग्रुप 0 से लेकर 14 साल तक के बच्चों के लिए यहां पर खिलौने उपलब्ध हैं। इस स्टोर में आकर आप खिलौना खरीद सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उद्घाटन अवसर पर जो भी व्यक्ति उनकी दुकान पर आएंगे तो उनको एक निश्चित उपहार प्रदान किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि समय-समय पर वह बच्चों के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करते रहते हैं, जिससे बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा का प्रदर्शन होता है। इस अवसर पर अशोक सचदेव,अनिल सचदेव, अनिल सचदेव,नीलम सचदेव,रवित सचदेव, गरिमा सचदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संवादाता सुमित कुमार

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh