कानपुर नगर। आधुनिक युग में जिस तरह से चीजें बदल रही हैं उसी तरह ऑटोमोबाइल का क्षेत्र भी काफी बदलता हुआ नजर आ रहा है। पेट्रोल डीजल के दाम जहां आसमान छू रहे हैं तो वही एक विकल्प के तौर पर और सस्ता साधन मुहैया कराने उद्देश्य से लोग अपने स्कूटर और मोटरसाइकिल को ई-बाइक्स में बदलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी श्रंखला में केशव नगर पटेल मार्केट में आर.के. ऑटोमोबाइल्स के शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। शोरूम के प्रोपराइटर श्वेता गुप्ता एवं दीपक कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि 70,000 से लेकर सवा लाख रुपए तक की गाड़ियां यहां पर मौजूद हैं। ग्राहकों की सुविधा के बारे में बताते हुए कहा कि यहां पर कस्टमर केयर के साथ-साथ सर्विसिंग की भी पूरी व्यवस्था होगी। ग्राहकों को इधर उधर कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है। आप हमारे यहां से ई-स्कूटर या बाइक खरीदें। उसके बाद सर्विसिंग की पूरी जिम्मेदारी हमारी होगी। साथ ही कहा कि हमारे यहां पर फाइनेंस की भी पूर्ण सुविधा उपलब्ध है। आगे बताते हुए कहा कि आज के युग को देखते हुए ई बाइक काफी सराहनीय है क्योंकि जिस तरह से ग्लोबल मार्केट में पोलूशन बढ़ रहा है, उसका एक अच्छा विकल्प एवं स्वच्छ इंधन इलेक्ट्रॉनिक बाइक ही हैं। श्वेता गुप्ता ने यह भी कहा कि महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी महिलाओं के गाड़ी खरीदने पर अलग से छूट का प्रावधान रखा है। इस अवसर पर अभिषेक गुप्ता, यश शिवहरे, अजय कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, श्याम किशोर गुप्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संवाददाता सुमित कुमार


















