Advertisement

बिकरू काण्ड के मास्टर माइंड की संपत्ति होगी कुर्क, पचास करोड़ से अधिक की है संपत्ति

बिकरु  कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की करीब 50 करोड़ की संपत्ति की कुर्की होंगी,,,,इसको लेकर बिल्हौर थाना प्रभारी चल अचल संपत्ति की सूची तैयार कर रहे है,,, 15 दिनों के अंदर सूची तैयार कर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी,,,,
जानकारी के मुताबिक बिल्हौर थाना प्रभारी धनेश प्रसाद ने गैंगस्टर विकास दुबे समेत बिकरु कांड के अन्य आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का पीडब्ल्यूडी से मूल्यांकन और चिन्हीकरण बीते दिनों ही शुरू करवाया था,,,वहीं इस कड़ी में पहले ही विकास दुबे के खजांची जय बाजपेई की लगभग 2.97 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है,,,पुलिस ने विकास दुबे की संपत्ति में से 2 गाड़ी, 2 ट्रैक्टर, बिकरु स्थित पैतृक मकान, गांव की 12 बीघा जमीन, सकरवां की 13 बीघा जमीन और अन्य संपत्तियों को भी चिन्हित किया है,,, इनकी कीमत करीब 50 करोड़ से बताई जा रही है,,, वहीं कई बेनामी संपत्तियों का ब्यौरा भी जुटाया जा रहा है,,

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh