Advertisement

कानपुर बार एसोसिएशन के संस्थापक प० पृथ्वी नाथ चक की,111वी पुण्यतिथि पर,संगोष्ठी का आयोजन हुआ।

विधि व्यवसाय में 60 वर्ष पूर्ण करने वाले 2 वरि०अधिवक्ताओ को दिया गया “अधिवक़्ता रत्न सम्मान ”

कानपुर नगर । कानपुर बार एसोसिएशन के संस्थापक व प्रथम भारतीय अध्यक्ष स्वर्गीय पं०पृथ्वी नाथ चक की 111वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर परिचर्चा का आयोजन एडवोकेट राम अवतार महाना हॉल में आयोजित किया गया ।
यह जानकारी कानपुर बार एसोसिएशन के महामन्त्री ने दी । उन्होंने कहा कि पं०पृथ्वी नाथ चक की  स्मृति में 111वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का मंत्रोउच्चार के साथ दुग्धाभिषेक कर फूल माला पहनाकर धूप दीप से पूजन किया गया । इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि माननीय जनपद न्यायधीश आरपी सिंह ,अपर जिला जज ऐ.के. सिंह व बारकॉउन्सिल पूर्व चेयरमैन व वर्तमान सदस्य स्वरूप की उपस्थिति में शुभारम्भ हुआ ।जिसमे। वरि०अधिवक्ता मनहरण गोपाल अवस्थी ,साकेत गुप्ता,सुरेंद्र कुमार बाजपेयी, नरेश चन्द्र त्रिपाठी, अनूप कुमार द्विवेदी ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह यादव ने बताया कि संगोष्ठी के पूर्व वरिष्ठ अधिवक़्ताओ का सम्मान किया गया जिसमे विधि व्यवसाय के 60 वर्ष पूर्ण करने वाले वरि०अधिवक़्ता व पूर्व अध्यक्ष गोपाल कृष्ण पाण्डेय, व पूर्व महामन्त्री गोपाल कृष्ण गुप्ता को अधिवक़्ता रत्न पुरस्कार से सम्मनित किया गया । युवा अधिवक्ता संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी यशु शुक्ला ने बताया कि हमे गर्व है कि आज हम पंडित जी कि 111वीं पुण्य तिथि को इतने धूमधाम से मन से मना रहे हैं ओर उनके दिखाए रस्तो पर चलना हम युवा अधिवक्ताओ के विधि व्यवसाय में आगे बढ़ने कि प्रेरना मिलेगी ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से
कानपुर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय शर्मा, मधु यादव ,कोषाध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला,संयुक्त मंत्री लाइब्रेरी यशु शुक्ला,सदस्य अनिल मिश्र ,दि लायर्स एसोसिएशन के महामन्त्री राघवेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, वरि०अधिवक्त भानु प्रताप द्विवेदी,कालीचरण मिश्र, श्याम द्विवेदी, आदि सैंकड़ो अधिवक़्ता गण मौजूद रहे ।

वरिष्ठ संवाददाता:- कमल मिश्रा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh