Advertisement

शहर में दौड़ रही ई- बस एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है दरअसल घंटाघर से रामादेवी की ओर आ रही बस कृष्णा नगर के सामने रोड के बीचो बीच लगे पेड़ से टकरा गई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार सभी यात्रियों को जोरदार झटका लगा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह करीब 9:30 बजे यात्रियों से खचाखच बस पेड़ से टकराई और इसमें कई लोग घायल भी हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए काशीराम ट्रामा सेंटर ले जाया गया है लेकिन इस बार हादसे का कारण रफ्तार नहीं बल्कि पेड़ बताया जा रहा है गलीमत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh