Advertisement

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने शव रखकर थाने का किया घेराव।

कानपुर के थाना रेलबाजार अंतर्गत फेथफुलगंज में बीती 4 मई को दामाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर ससुरालियों की लाठी डंडो से हमला करते हुए जमकर पिटाई की थी,, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। मारपीट में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहीं पीड़ित रेहान की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 6 नामजद व 1 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध IPC की धारा 147,148, 323 व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं इलाज के दौरान पीड़ित रेहान के पिता मो. सफीक की 10 मई मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई,, वही पीड़ित परिवार ने म्रतक की जनाजे की नमाज पढ़ने के बाद म्रतक के शव को थाना रेलबाजार के गेट के सामने रख आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पहुंचे कैंट विधायक हसन रूमी ने बताया कि थाना प्रभारी रेलबाजार से बातचीत हुई है, उन्होंने बताया कि मुकदमे में IPC की धारा 302 तरमीम कर दी गई है,,1 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है व अन्य आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्वासन के साथ परिजनों का चंद मिनटों में ही हंगामा शांत को गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh