Advertisement

जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने विकास भवन के सभागार में जिला गंगा स्वच्छता समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योगा दिवस के अवसर पर प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए  अपनी कार्य योजना प्रस्तुत करें । विश्व योगा दिवस के अवसर पर सभी 40 गंगा ग्रामों में भी योगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । गंगा नदी को स्वच्छ अविरल निर्मल बनाए रखने व जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करते हुए गंगा को निर्मल स्वच्छ बनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी।
बैठक में जिला वन अधिकारी श्री अरविंद कुमार समेत समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh