Advertisement

कानपुर पहुंचे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह

कानपुर पहुंचे पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की….बैठक में चर्चा हुई की किस तरह निराश्रित गोवंश की जो किसान की बड़ी समस्या है….साथ ही जिसे विपक्ष ने पिछली बार चुनाव में मुद्दा भी बनाया था उसे 1 वर्ष के अंदर समाप्त करना है….जिसके लिए अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश भी दिए….गोवंश जो इधर-उधर घूमते रहते हैं…खेतों में नुकसान पहुंचाते हैं…..वह किसी के लिए भी समस्या का सबब नहीं बनने दिया जाएगा… उनके लिए आश्रय स्थल और गौशाला भी बनाने के निर्देश दिए….बना कर देने की यह बात कही….उन्होंने कहा की पशुधन के लिए भूसा और हरे चारे की व्यवस्था भी की जाएगी….पूरी योजना बनाकर काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए 112 की तर्ज पर एक 1962 नम्बर की वैन बनाई जाएगी जो किसानों के लिए हितकर होगी….जब किसी व्यक्ति को आवश्यकता हो वो 1962 डायल कर वैन को बुला सकता है…जिसमें इलाज की तमाम सुविधाएं होंगी साथ ही एक पशु डॉक्टर भी नियुक्त होगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh