Advertisement

-बैंक ऑफ इंडिया के खिलाफ ग्राहकों के साथ लोगों का प्रदर्शन

-किदवई नगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के जोन कार्यालय में सैकड़ो की तादाद में लोगों ने सत्याग्रह कर बैंक के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप है कि बैंकों के लॉकरों से पैसा चोरी होने के बाद ग्राहकों को कोई संतोष जनक जवाब नही दिया गया। इसी बात से नाराज लोगो ने बैंक के बाहर सत्याग्रह कर हाथों में तख्तियां लेकर जमकर नारे बाजी की, साथ ही चोरी में लिप्त सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की । गौरतलब है कि शहर में एक के बाद एक कई बैंको के लॉकरों से पैसा व ज्वेलरी गायब होने जैसी घटनाएं सामने आई है जिसमे ग्राहकों की जीवन भर की लाखों करोड़ों की पूंजी गायब हो गई।

वही पीड़िता देवी गोस्वामी का कहना है कि बैंक या तो हमारे लाखो के जेवर वापस करे या उसके एवज में हर्जाना दे… अगर नहीं देगी तो हम मिट्टी का तेल लगाकर यही पर आग लगा लेंगे, मर जायेंगे लेकिन अपना जेवर नही छोड़ेंगे ।

आपको बता दें कि बीते दिनों कानपुर में सेंट्रल बैंक के 11 लॉकरो , बैंक ऑफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक के 1 – 1 लॉकर से करोड़ो के जेवर गायब हुए थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh