Advertisement

17 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी की ओर से वार्षिक शिविर का आयोजन

कानपुर। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय कानपुर के ब्रिगेडियर बीएस दलाल, ग्रुप कमांडर, एनसीसी निदेशालय लखनऊ(यूपी) के अपर महानिदेशक मेजर जनरल संजय पुरी एसएम, वी एसएम की उपस्थिति में 17 यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी की ओर से एक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 14 राजपूत ओल्ड काम्प्लेक्स कानपुर कैंट में आयोजित किया गया। इस शिविर में एनसीसी कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का शुभारंभ दिनांक 12 मई बृहस्पतिवार को 17 यूपी कन्या वाहिनी के एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर कैम्प के कमांडेंट कर्नल वेंकेटेशन आर ने निरीक्षण कर किया।
20 मई तक चलने वाले प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिक्षा, फील्ड क्राफ्ट, तथा नैतिक मूल्यों के विषय में जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर 17 कन्या वाहिनी एनसीसी का समस्त पी.आई. स्टाफ, जी.सी.आई, ए.एन.ओ. सिविल क्लर्क, एन.सी.सी. कैडेट व कानपुर ग्रुप के अधिकारीगण मौजूद रहें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh