Advertisement

जब तक है हम बकाया बिल वालों को नाक में करेंगे दम

कानपुर। बिजली विभाग ने बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान शुरू कर दिया है। अप्रैल के महीने से अभियान शुरू कर दिया जाजमऊ के अम्बेडकर नगर नई बस्ती,मनोहर नगर टीला, इलाके में 5 बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए हैं।और पांच लोगों पर धारा 135 की कार्यवाही भी की गई जिन बकायेदारों के एक लाख से ज्यादा बिजली का बिल बकाया है उनके कनेक्शन काटे जा रहें हैं। छवीले पुरवा सब-स्टेशन के SDO विवेक सिंह ने कहा है कि जिन लोगों पर दस हजार रुपये से अधिक का बकाया है। वह बिजली का बिल जमा कर दें। अन्यथा उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिजली विभाग के कर्मचारी जब किसी का कनेक्शन काटने जाएं। तो अगर मौके पर ही संबंधित व्यक्ति बिजली का बिल जमा कर देगा तो उसका कनेक्शन नहीं काटा जाएगा,A.G.M सौरभ गौतम ने जाजमऊ छबीले केस्को की टीमें तैयार की गई हैं, जिसकी ज़िम्मेदारी S.D.O विवेक सिंह, J.E सुनील गौतम,J.E शैलेंद्र सैनी, फैज़ान, दारा, और वविजनेस टीम भी लगाई गई है , इस टीम के कार्यवाही का असर दिखाई दे रहा है लोग अपने बकाया बिल लेकर केसा जा रहे हैं, और बिजली चोरी भी कम हुई है।

कानपुर से मोहम्मद नईम की रिपोर्ट

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
ChatGPT Image Sep 4, 2026, 01_47_10 PM
nsingh